Short Stories (लघु कहानियाँ )In Hindi

Short Story (लघु कहानी)
Title of Short Story : अ-सगी

writer : उपेन्द्र मिश्र

मेरी पत्नी की बड़ी बहन का फोन इधर दो तीन दिनोँ से आरहा था। चूँकि अगले ही हफ्ते मेरे साढ़ू के इकलौते लड़के की शादी होनी थी।

” शादी के दिन ही आओगी क्या?”

अरे? एक दिन का समय निकाल कर थोड़े समय के लिए ही आ जाओ!

यहाँ कितना काम पड़ा है

कुछ देखो समझो आकर

मैँ अकेली क्या क्या करुँ?

कैसे करूँ समझ मेँ नहीँ आरहा?

मेरा लड़का तुम्हारा कुछ नहीँ है क्या ?

उसका बचपन तो तुम्हारी गोद मे ही पला है

असली माँ तो तुम ही हो उसकी!

फोन मेँ इतना सुनते ही पत्नी भावुक हो उठी थी और मुझसे अपनी बहन के यहाँ चलने को कहने लगी थी

आज संयोग से मेरा भी अवकाश था और उसका भी। अतः दोनोँ चल दिए थे यहाँ आकर कुछ उलाहने सुनने, सुनाने के बाद उसकी बड़ी बहन ने साड़ियोँ और जेवरोँ की दुकान लगा,उन्हेँ दिखाना शुरू किया था कौन साड़ी किसके निमित्त?

कौन जेवर किसके लिए उपहार ?
 aकौन किसको देनी है ?
कौन कितनी कीमत की है, आदि आदि चर्चाएँ होती रहीँ।।

और मैँ चाय पीने के बाद वहीँ मुँह लटकाये

अखबार मे तल्लीन था।

बड़ी बहन बोली…

ये प्रत्येक 300 रू रुपये की साड़ी प्रजाओँ के लिए!

और ये

5000 की एक मात्र नंद के लिए!

और तुम्हारे लिए 7000 रू की!

मेरी पत्नी थोड़ा संकुचित हुई

इतनी मँहगी? मेरे लिए!

क्योँ?

सगी मौसी नहीँ हो उसकी?

बड़ी बहन फिर बोली….

और ये साड़ी लड़के की भाभी के लिए!

1000 रू की बिछिया दबाई रस्म के लिए!

मेरी पत्नी फिर संकुचित हुई

केवल एक हजार की ही…!

हाँ तो!

बड़ी बहन बोली…

कोई सगी तो है नहीँ,

इतने की बहुत है!

दीदी फिर भी! …पत्नी बोली।

छोटी बहन के असहमत होने पर पत्नी की बड़ी बहन मेरी ओर मुखातिब हुई!

‘क्योँ मिश्रा जी

बिछिया दबाई ये साड़ी लड़के की

भाभी के लिए 1000रू की!

‘फिर भाभी

कोई सगी तो है नहीँ’

मैँ जानता था लड़के का कोई सगा बड़ा भाई नहीँ था किसी चचेरे भाई की पत्नी को इस सम्मान के लिए तय किया गया था क्वालिटी की गरज से साड़ी के एक छोर को हाथ से रगड़ता हुआ, अतः तपाक से ही बोला…

”ठीक तो है 1000 रु की साड़ी….. बहुत है!

फिर!

भाभी कोई सगी तो है नहीँ।।”

 

Short Stories लघु कहानियाँ

प्रिय लेखकों,

हम आपको एक स्वर्णिम और उत्कृष्ट अवसर के बारे में जानकारी देने के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। हम अपने वेब पोस्ट के लिए हिंदी में लिखी गई रचनाओं के लिए आपको आमंत्रित कर रहे हैं।

हमारा लक्ष्य है कि हमारे पाठकों को सुंदर, मनोहारी और अद्वितीय सामग्री प्रदान करें, जिसमें विभिन्न विषयों पर रचनाएँ शामिल हों। हमें आपकी रचनाएँ अपने पोस्ट पर प्रकाशित करने का आशा है, जो आपके उत्कृष्ट कार्य को प्रमोट करेगी और आपके रचनात्मक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ाएगी।

हमारी मांग विभिन्न शैलियों, जैसे कविता, कहानी, निबंध, विचार लेख, आत्मकथा, यात्रा वर्णन आदि पर लिखी गई रचनाएँ हैं। हमें आपके साथ आपकी रचनाओं को साझा करके गर्व होगा और इससे हमारे पाठकों को उपयोगी और रोचक सामग्री प्राप्त होगी।

यदि आप इस संकलन में अपनी रचनाएँ प्रकाशित करना चाहते हैं, तो कृपया Contact Us पर हमसे संपर्क |

Email Us @ : twolinequotesmyquotes@gmail.com

Spread the love

1 thought on “Short Stories (लघु कहानियाँ )In Hindi”

  1. Pingback: Best Collection of Motivational Stories in Hindi - My Quotes

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *